फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के प्रदूषित शहरों में दूसरे दिन भी गाजियाबाद पहले नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रदूषित शहरों में दूसरे दिन भी गाजियाबाद पहले नंबर पर
विज्ञापन

साहिबाबाद। प्रदूषण का स्तर सोमवार को अचानक मानक से साढ़े तीन गुना बढ़कर 365 पर पहुंच गया। जो देश के सबसे प्रदूषित शहरों की श्रेणी में लगातार दूसरे दिन पहले नंबर पर दर्ज किया गया। दिवाली के बाद दूसरी बार प्रदूषण साढ़े तीन सौ के पार पहुंचा है। पीसीबी के अधिकारी 26 नवंबर तक हवा की गति कम होने और मौसम के तापमान में गिरावट आने से यह स्थिति बनी रहने की संभावना जता रहे हैं। वहीं लोनी और संजय नगर स्टेशन की स्थिति भी खराब हो गई है। यहां पर एक्यूआई 387 और 367 पर पहुंच गया। जो लोगों की सेहत के लिए बेहद खराब है।
पीसीबी द्वारा जारी आंकड़ों में गाजियाबाद का वायु प्रदूषण 365 पर दर्ज हुआ। इसमें पीएम 2.5 मानक से साढ़े तीन गुना और पीएम 10 चार गुना ज्यादा रहा। इस स्तर के साथ जनपद दूसरे दिन भी देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर रहा। दूसरे नंबर पर बुलंदशहर और हिसार का एक्यूआई 321 पर मापा गया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि सोमवार को दो स्टेशन का एक्यूआई रिकॉर्ड नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि 26 नवंबर तक हवा की गति धीमी रहेगी और मौसम के तापमान में गिरावट होने से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। फिलहाल स्मॉग नहीं होने की वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। कूड़ा जलाने वाले और किसी भी तरह से प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उधर, पीसीबी द्वारा इंदिरापुरम और वसुंधरा का प्रदूषण स्तर जारी नहीं किया गया है। लोनी में एक्यूआई 330 से बढ़कर 387 पर प्राप्त हुआ। इसी तरह संजय नगर में भी प्रदूषण स्तर 367 रिकॉर्ड हुआ। जो रविवार को 285 मापा गया था।
विज्ञापन

दिवाली के बाद दूसरी बार 350 के पार हुआ एक्यूआई :
दिवाली के बाद जनपद का एक्यूआई पहली बार 350 के पार पहुंचा है। इससे पहले 15 अक्तूबर को प्रदूषण स्तर मानक से साढ़े चार गुना ज्यादा यानी 448 पर रिकॉर्ड हुआ था। जो मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक था। बुजुर्ग और बच्चों के लिए घर से बाहर निकलना भी खतरे से कम नहीं था। इसको लेकर पीसीबी और प्रशासनिक अधिकारियों की भी चिंताएं बढ़ गई थीं। जबकि दिवाली की सुबह भी एक्यूआई 456 प्राप्त हुआ था। ऐसे में दिवाली के बाद पहली बार एक्यूआई इतना पहुंचने के बाद अधिकारी फिर सतर्क हो गए हैं।
दिवाली के बाद यह था प्रदूषण स्तर :
दिनांक एक्यूआई
22 नवंबर - 288
21 नवंबर- 238
20 नवंबर- 325
19 नवंबर- 305
18 नवंबर- 236
17 नवंबर- 166
16 नवंबर- 207
15 नवंबर- 448
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें