तालाब में मिला महिला का शव
लोनी। गनोली गांव स्थित तालाब में सोमवार शाम एक महिला का शव मिला। एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना दी थी। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।