लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के नहर रेलवे अंडरपास के पास दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई है। सुबह करीब छह बजे हादसा हुआ।
लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के नहर रेलवे अंडरपास के पास दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई है। सुबह करीब छह बजे हादसा हुआ। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस व थाना लोनी बार्डर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान आसिफ पुत्र अनीश, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम निवाड़ा थाना कोतवाली बागपत, गुड्डू पुत्र हरपाल सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष निवासी गली नंबर 13 चौकी संगम विहार थाना लोनी बॉर्डर, देवेश पुत्र वीरपाल, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी दादरी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है।
मृतक गुड्डू की मां गुड्डो देवी ने बताया कि देवेश उनका दामाद है। गुड्डू और देवेश एक साथ ऑटो चलाते हैं। आज सुबह करीब चार बजे इन लोगों ने ऑटो को एक पार्किंग में खड़ा किया था और बताया था कि अपने एक दोस्त के पास जा रहे हैं, जिसका नाम गुड्डो देवी नहीं जानती हैं। अन्य जानकारी की जा रही है।