जब वह आठ वर्ष की थी तब उन्होंने उस महिला के यहां से अपने यहां बुला लिया। उसके बाद वह उससे घर के काम कराने लगी। खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई और अपनी सेवा कराती थी। काम में कुछ कमी रहने पर उसकी पिटाई की जाती थी।
बालिका का कहना है कि महिला ने हिंडन विहार के एक बाबा और एक अन्य व्यक्ति पर मेरे उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगा कर लड़ाई की थी लेकिन उन लोगों ने मेरे साथ कुछ भी नहीं किया था। मुझे कहा था कि तुम सभी के सामने यही कहना कि उन्होंने छेड़छाड़ की थी।
बालिका के बयान ले लिए गए हैं और उसका मेडिकल भी करा दिया गया है, उसके जो आरोप हैं उसकी जांच कराई जाएगी इसके बाद कार्रवाई होगी। फिलहाल बच्ची अभी छोटी है तो उसको आश्रम में रखा गया है। विभाग में इस बच्ची को गोद लेने की किसी प्रक्रिया के साक्ष्य नहीं हैं।-विकास चंद्र, डीपीओ