फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 18.40 करोड़ की जमीन के सौदे में धोखाधड़ी, कंपनी समेत आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। कृषि भूमि के सौदे में 18.40 करोड़ रुपये का करार कर 17.70 करोड़ रुपये हड़पने और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराने का मामला सामने आया है। बकाया रकम मांगने पर आरोपियों ने किसान, उसके भाई और बेटे पर लाठी-डंडों व सरिये से हमला कर दिया। पीड़ित की गुहार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या-4) के आदेश पर मसूरी पुलिस ने नोएडा की एक निजी कंपनी समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ग्राम चितौड़ा निवासी बुजुर्ग किसान शिवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम नूरपुर और डिडवारी में उनकी व भाई पवन कुमार की संयुक्त कृषि भूमि है। गांव के ही जितेंद्र सिंह और निडोरी निवासी दिलशाद ने अच्छे दाम दिलाने का झांसा देकर नोएडा सेक्टर-63 स्थित मैसर्स ओरियन एलाई एंड स्ट्रीप्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों से सौदा तय कराया। 21 जुलाई 2024 को 9200 रुपये प्रति वर्गगज की दर से 18.40 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ और दस माह में बैनामा करने की बात कही गई।
आरोप है कि कंपनी की ओर से जेबा उर्फी, धर्मेंद्र सिंह यादव, गजेंद्र सिंह और जैबून निशा ने दस्तावेज तैयार करने के बहाने दोनों भाइयों से 15-20 कोरे कागजों व स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोपियों ने किस्तों में कुल 70 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन शेष 17.70 करोड़ रुपये नहीं दिए और बैनामा टालते रहे।
विज्ञापन

कानूनी नोटिस भेजने पर आरोपियों ने धमकी दी। आरोप है कि 20 जुलाई 2026 की सुबह जब शिवेंद्र, उनके भाई पवन और बेटे अमरजीत खेत पर गए, तो जितेंद्र सिंह, दिलशाद, जेबा उर्फी, गजेंद्र सिंह, जैबून निशा, धर्मेंद्र सिंह यादव और पवन उर्फ लाला ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अमरजीत की आंख व शरीर में गंभीर चोटें आईं। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

इस बारे में एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के साक्ष्य मांगे गए हैं। इसी आधार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें