मोदीनगर। नगर की निवाड़ी रोड कॉलोनी निवासी महिला ने संपत्ति विवाद में ससुर पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला अनु के पति की मौत हो चुकी है। संपत्ति को लेकर उनका ससुर से विवाद चल रहा है। अनु के अनुसार, बीती 23 तारीख को वह अपनी बेटी के साथ गांव फफराना के सिखैड़ा रोड स्थित खेत पर काम करने गई थीं। इसी दौरान उनके ससुर सोहनवीर सिंह भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि संपत्ति विवाद को लेकर ससुर ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
महिला का दावा है कि घटना खेत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव फफराना निवासी सोहनवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।