फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साढ़े चार करोड़ की लागत से बदली जा रहीं गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से सभी लिफ्टें बदली जा रही हैं। पंद्रह साल से अधिक पुरानी होने के कारण ऊर्जा निगम ने इन्हें बदलने के निर्देश दिए थे। कुल 11 ब्लॉक में 31 लिफ्टें लगाई जानी हैं।
विज्ञापन

अभी तक चार लिफ्टें लगाई जा चुकी हैं। चार अन्य लिफ्टों का काम चल रहा है और 18 के आदेश जारी हो चुके हैं। आरडब्ल्यूए सचिव एके दोहरे ने बताया कि पुरानी लिफ्टों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। ऊर्जा निगम ने एआरडी सिस्टम लगाने को कहा था। रखरखाव कंपनी ने लिफ्टों की उम्र 20 साल बताई थी, जिसमें से 18 साल बीत चुके थे। इसलिए प्रणाली उन्नयन के बजाय सभी लिफ्टों को बदलने का निर्णय लिया गया।
नई लिफ्टों की क्षमता और लागत
पहले ये छह व्यक्ति की क्षमता वाली थीं। अब आठ से 12 व्यक्ति की क्षमता वाली लिफ्टें लग रही हैं। प्रत्येक लिफ्ट की कीमत 13 से 14 लाख रुपये है। यह धनराशि हर ब्लॉक के निवासियों से ली जा रही है। पूरा काम एक साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें