फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिर निर्माण के नाम पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड स्थित राजहंस कुटुंब अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के पूर्व छह सदस्यों समेत कई अन्य के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपियों पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वर्तमान कार्यकारिणी के महासचिव सतीश कुमार सुमन ने बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2018 में फर्जी दस्तावेज से राजहंस कुटुम्ब अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन टैंपल एकाउंट एशो नाम से एक बैंक में खाता खुलवाया था। इसमें मंदिर निर्माण के लिए 60 लाख से अधिक राशि जमा कराई गई और फिर 18 नवंबर 2021 को इसे बंद कर दिया गया। आरोप है कि उसी बैंक में राजहंस टैंपल फाउंडेशन के नाम से एक और फर्जी खाता खोला गया। इसमें भी लाखों रुपये जमा कराकर गबन किया गया। एसोसिएशन की नई प्रबंधन समिति ने खातों की जांच के दौरान इस धोखाधड़ी का खुलासा किया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया गया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें