फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाई कोर्ट पहुंचा आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चलने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद के वसुंधरा सेक्टर-16 के आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चलने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। वसुंधरा निवासी अमित किशोर की दायर याचिका पर अब कोर्ट ने आवास विकास परिषद से अगली सुनवाई पर आवासीय इलाके में व्यावसायिक गतिविधयां चलने के मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित चार मकानों में जहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं, नोटिस के बावजूद आविप की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर याचिका दायर की गई थी। वसुंधरा निवासी अमित किशोर ने इस मामले में 6 अक्तूबर को याचिका दायर की और शुक्रवार को प्रयागराज हाईकोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई हुई। अधिवक्ता प्रेम प्रकाश ने बताया कि याचिका पर उच्च न्यायालय ने आवास विकास परिषद से इस मामले में की गई कार्रवाई का विवरण अगली सुनवाई पर प्रस्तुत करने को कहा। इसके साथ ही न्यायालय ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों से पूछा कि शिकायत के संबंध में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। आविप अधिकारी ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही, इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई पर कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत करने को कहा। वादी ने इस दौरान बरसाती नाला पर भी अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और कहा कि याचिका डालने के बाद से उन्हें कुछ लोग धमकी दे रहे हैं, इस पर उन्होंने पुलिस-प्रशासन से शिकायत कर सुरक्षा की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें