फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम से गंगाजल की बकाया रकम लेगा जल निगम

Sat, 23 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगाजल की बकाया रकम वसूलने के लिए जल निगम जल्द ही नगर निगम को डिमांड बिल जारी करेगा। नगर निगम पर करीब 15.25 करोड़ रुपया बीते वर्षों का बकाया है, इसमें अब नए वित्तीय वर्ष की रकम भी जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


जल निगम ने साल भर प्लांट की मेंटेनेंस और वाटर सप्लाई पर आने वाले खर्च का एस्टिमेट बनाकर नोएडा अथॉरिटी को भेजा है। यहां से क्रास चेकिंग के बाद डिमांड बिल को एप्रूवल मिलेगा। इस बिल की 46 फीसदी रकम नगर निगम से वसूली जाएगी।

गंगाजल प्लांट के प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि वित्त वर्ष शुरू होते ही साल भर में मेंटेनेंस पर आने वाले खर्च का हिसाब लगाया जाता है। जिसका 46 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम को, 14 फीसदी जीडीए को और 40 फीसदी नोएडा अथॉरिटी को भुगतान करना होता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस रकम को चार किस्तों में लिया जाता है। ऐसे में पहली किस्त में करीब 1.30 करोड़ रुपये का भुगतान नगर निगम से मिलना है। निगम को लैटर भेजा जाएगा।

हालांकि उन्होंने अभी नगर निगम का गंगाजल बंद करने से इंकार किया है। उनका कहना है कि निगम पर करीब 16 करोड़ रुपया बकाया था, लेकिन निगम ने सिर्फ 75 लाख रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें