खुद के साथ हुई ठगी तो शुरू किया ठगी का काम
साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि शातिर उस्मान ( 35 ) आठवीं पास है। दो साल पहले खुद के साथ व्यापार करने के नाम पर ठगी हुई तो वह टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा। जिसमें लोन एप के जरिये ठगी का काम होता है। सुनील कुमार (28) बीए, बलराम गंगवार (28) बीटेक सीएसई और फुरकान (30) 12वीं पास है। बलराम गंगवार एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कोरोना काल में नौकरी छूटने पर उसने ठगी का काम शुरू किया। जबकि उस्मान, सुनील और फुरकान छोटा मोटा काम करते थे।
ये सामान किय बरामद
साइबर सेल ने शातिरों के पास से 247 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, 14 पासबुक, 195 चेक बुक, 12 पैन कार्ड, 18 आधार कार्ड, 15 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, सात वोटर आईडी कार्ड, एक पेटीएम स्वैप मशीन, दो क्यूआर कोड, 70 हजार की नकदी, लैपटॉप और एक कार बरामद की है।