फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च का सबसे गर्म दिन रहेगा शुक्रवार

Fri, 31 Mar 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
heat wave - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम की एकाएक करवट ने लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया। भीषण गर्मी में लोग पेड़ की छांव, पेय पदार्थ और मॉल्स का रुख करते हुए दिखायी दिए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पारा दो डिग्री बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में मार्च के आखिरी दिन लोगों को भयंकर तपिश झेलनी पड़ेगी।मौसम का यह मिजाज अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। शुक्रवार को जहां तापमान 41 डिग्री पहुंचेगा, तो अप्रैल की शुरुआती दिनों में भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। एक से तीन अप्रैल तक  तापमान 40 डिग्री तो अगले दो दिनों में 39 डिग्री रहने का अनुमान है।

पांच अप्रैल को आंधी की संभावना के बाद सात अप्रैल से तापमान दो डिग्री घटकर 37 डिग्री रहेगा। वहीं 13 अप्रैल को पारा 42 डिग्री पहुंचने के साथ सबसे गर्म दिन रहेगा।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव का असर लोगों पर भी दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा।

भीषम गर्मी और तेज धूम में दोपहर अधिकांश सड़के में वाहनों और लोगों की संख्या कम दिखायी दी। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने मॉल्स और शोरूम का रुख करना बेहतर समझा। ऐसे मौसम में खुद को बीमारी से बचाने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें