फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में पुलिसकर्मी रात को ठग: फर्जी वर्दी में फोटो डालकर रचाई शादी, ठगी में हो चुका गिरफ्तार, फिर पकड़ा गया

Sun, 25 May 2025 06:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

एसीपी ने बताया कि आरोपी संदीप वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाता था। कई लोगों से ठगी कर चुका था। उस पर नोएडा के सेक्टर-49 में लोगों से पैसे ठगने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को पुलिसकर्मी बताकर दिल्ली के चंद्र विहार की युवती से शादी रचाने के मामले में फरार चल रहे संदीप निवासी बहादुरगढ़ दौराला, मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस की वर्दी, फर्जी आईडी और नेमप्लेट बरामद हुई है। जांच में पता चला है कि फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने के मामले में नोएडा की सेक्टर-49 पुलिस ने भी उसको गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि तीन मार्च को नंदग्राम थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि संदीप नाम के शख्स की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। उसने अपने वर्दी में कई फोटो और वीडियो डाले हुए थे। वर्दी में ही वह आता-जाता था। उसकी बातों पर भरोसा करके उन्होंने उससे शादी कर ली। इसके बाद दोनों नंदग्राम में रहने लगे थे। बाद में उनको पता चला कि उसने झूठ बोलकर शादी की थी। इसका विरोध करने पर उसने उनको बुरी तरह पीटा। कार्रवाई करने को कहने पर खुद को पुलिस में बताकर उनको डराता रहता था।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही जेल से आया था 
एसीपी ने बताया कि आरोपी संदीप वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाता था। कई लोगों से ठगी कर चुका था। उस पर नोएडा के सेक्टर-49 में लोगों से पैसे ठगने का मुकदमा दर्ज हुआ था। वहां की पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया था। आरोपी दो दिन पहले ही नोएडा की जेल से छूटकर आया था। जैसे ही पुलिस को पता चला कि आरोपी दबोच लिया। उसको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें