फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक की टक्कर से चार साल के मासूम की मौत, दादी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की पूजा कॉलोनी स्थित मंगल बाजार में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने दादी-पोते को टक्कर मार दी। हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद दोनों बाइक सवार मौके से भाग गए। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पूजा कॉलोनी निवासी मिथलेश बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे अपने चार वर्षीय पोते सारांश को लेकर मंगल बाजार में सामान खरीदने गई थीं। बाजार में सड़क पार करते समय तेज गति से आए बाइक सवार दो युवकों ने दादी-पोते को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी तो दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। सारांश को पहले जगमोहन अस्पताल, फिर लोनी स्थित 50 शैय्या संयुक्त अस्पताल और इसके बाद एम्पायर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मिथलेश को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सारांश के पिता भीम सिंह और मां मीनू का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका ढाई साल का छोटा भाई शिवा भी है। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने बच्चे के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें