दो नवंबर की रात को वह दिल्ली रोड स्थित एक रेस्तरां में दुकान में काम करने वाले विनीत के साथ थाना खाने गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी बोबी, राहुल शर्मा, अरचित बंसल, अमरदीप कलैथर व चार अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी व उसके साथियों ने मांग पूरी न करने पर उसके साथ पिस्टल, चाकू व लोहे की रॉड व लाठी-डंडे से जान से मारने की नीयत से रेस्तरां में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मारपीट करने के बाद आरोपियों ने किसी भाजपा नेता मोहित पाल को फोन कर बताया कि उसका काम हो गया है। वहीं पूर्व विधायक गजराज सिंह का फोन बंद आ रहा था। सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी का न होकर मारपीट करने का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।