फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा की आपबीती: दुकान पर युवक ने की दरिंदगी... फिर कई बार संबंध बनाए, गर्भवती होने पर किया ऐसा सलूक

Sun, 03 Nov 2024 09:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद

सार

छात्रा ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जब मामले की शिकायत लेकर पीड़ित परिवार आरोपी के घर पहुंचा तो उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
10वीं की छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कक्षा 10 की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री दसवीं कक्षा में पढ़ती है। करीब चार माह पूर्व उसकी पुत्री को गांव निवासी एक युवक बहला फुसलाकर दुकान में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बारे में किसी को बताने पर उसे परिवार समेत जान से मार देने की धमकी दी। जिसकी वजह से छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिससे छात्रा गर्भवती हो गई, आरोपी ने उसे गर्भनिरोधक दवाई खिलाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

जिसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जब मामले की शिकायत लेकर पीड़ित परिवार आरोपी के घर पहुंचा तो उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें