खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा ने बताया कि मौके से करीब 4 क्विंटल नकली घी बरामद हुआ है। दो लोगों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई अभी जारी है।
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई कर नकली घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके पर टीम को चार नामी कंपनियों के स्टीकर मिले हैं, जिन्हें टीन पर लगाकर नकली घी बाजार में बेचने का काम होता था।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा ने बताया कि मौके से करीब 4 क्विंटल नकली घी बरामद हुआ है। दो लोगों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई अभी जारी है। नामी कंपनी की लीगल टीम भी मौके पर पहुंच गई है।