फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार आवंटियों को इसी माह मिलेगा स्वीट होम

Fri, 17 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
home - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंडोला विहार में फ्लैट के लिए आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आवास विकास परिषद ने आसरा सपना योजना के फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू कर दी है। योजना के करीब पांच हजार फ्लैटों का पजेशन इसी माह दे दिया जाएगा। ऐसे में लोग यहां अपने घर में रह सकेंगे।
विज्ञापन



परिषद ने वर्ष 2012 में आसरा-सपना योजना लांच की थी। इसमें आसरा में वन बीएचके और सपना में टू बीएचके फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन खोला गया। फ्लैट संख्या से कम आवेदन आने के चलते सभी आवेदकों को फ्लैट आवंटित कर दिए गए। फ्लैटों का पजेशन 2015 के अंत तक दिया जाना था। हालांकि करीब छह माह की देरी के बाद अब निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है।
आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि सभी आवंटियों को पत्र के माध्यम से रजिस्ट्री के लिए सूचित कर दिया


गया है। जून माह में लोग रजिस्ट्री कराकर परिषद से पजेशन लेटर ले सकते हैं।
 फ्लैटों फिनिशिंग का काम अभी अधूरा: परिषद ने भले ही रजिस्ट्री करनी शुरू कर दी हो मगर फ्लैटों की फिनिशिंग का काम अब भी जारी है। फ्लैटों में बिजली फिटिंग और सफेदी आदि का काम अब भी किया जा रहा है। हालांकि परिषद का दावा है कि जल्द से जल्द इस काम को पूरा कर लोगों को पजेशन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन



 फ्लैट तो तैयार मगर लोकल कन्वेंस नहीं: यहां फ्लैट भले ही तैयार हो गए हों मगर अभी तक लोकल कन्वेंस की व्यवस्था नहीं की गई है। यहां तक की योजना से लोनी शहर तक के लिए ऑटो भी मुश्किल से मिलते हैं। ऐसे में लोग यहां रहने पहुंचते हैं तो उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें