फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे बिजली कटौती से छूटे पसीने

Tue, 20 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को करीब पांच घंटे बिजली कटौती होने से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मुरादनगर ट्रांसमिशन से दोपहर एक बजे से शाम को छह बजे तक की गई इमरजेंसी कटौती से गर्मी और उमस में लोगों को पसीने छूट गए।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे से शास्त्रीनगर, चिरंजीव बिहार, अवंतिका, नेहरूनगर, कविनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहले लगातार दो घंटे, फिर रुक-रुक कर शाम छह बजे तक  बिजली कटौती होती रही। अधीक्षण अभियंता एसबी यादव ने बताया कि मुरादनगर ट्रांसमिशन से हुई इमरजेंसी कटौती के पावर कट रहा। शाम को छह बजे के बाद सप्लाई सुचारु हो गई।



नेहरूनगर बिजलीघर से जुड़ी कालोनियों में आज 12 घंटे होगी कटौती
नेहरूनगर बिजलीघर से जुड़ी कालोनियों के लोगों को बुधवार को 12 घंटे बिजली कटौती झेलनी होगी। बिजलीघर में एलएंडटी कंपनी की ओर से पैनल बदलने का कार्य किए जाने के चलते सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक बिजली कटौती होगी। कटौती से नेहरूनगर बिजलीघर से जुड़ी नेहरूनगर, गुलमोहर गार्डन, राकेश मार्ग, अशोकनगर, आनंद विहार सहित तमाम कालोनियों के लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


एसई एसबी यादव ने बताया कि पैनल बदलने के काम के कारण करीब 12 घंटे का कट लिया जाएगा।


: शटडाउन आज से, तीन दिन परेशानी
सबहेड: दिल्ली से मिली केवल 70 मेगावाट बिजली, नोएडा से होगी 50 मेगावाट आपूर्ति

हज हाउस के पास एलिवेटेड रोड के नजदीक एचटी लाइन की शिफ्टिंग के कारण मंगलवार रात 12 बजे से शटडाउन लिया जाएगा। शटडाउन के कारण पावर कारपोरेशन ने बिजली कटौती की समस्या से बचने के लिए दिल्ली से बिजली लेने का फैसला लिया था। मगर दिल्ली से केवल 70 मेगावाट बिजली मिलने से समस्या बढ़ गई है।

कारपोरेशन को अब नोएडा से 50 मेगावाट बिजली लेनी पड़ेगी। बिजली की कटौती से बचने के लिए विभाग ने ट्रांस हिंडन के लोगों से एसी का कम उपयोग करने की अपील की है।
शटडाउन 21 से 23 सितंबर तक रहेगा।

पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि हज हाउस के पास एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते एचटी लाइन को शिफ्ट करने का काम मंगलवार रात 12 बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें