वर्कशॉप में आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल को दी गई। भीषण आग को देख आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। सूचना मिलते ही आसिफ भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर आयुध निर्माणी व मोदीनगर की दमकल गाड़ी पहुंची।
मुरादनगर के बंबा रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में स्थित एक वर्कशॉप में शनिवार रात भीषण आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। बताया गया है कि आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गुलशन कॉलोनी निवासी आसिफ सैफी की बंबा रोड स्थित आदर्शनगर कॉलोनी में एवन इंजीनियरिंग के नाम से वर्कशाप है, जिसमें वह खराद व कार, बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। शनिवार रात करीब आठ बजे आसिफ अपनी वर्कशॉप बंद करके घर चला गया था। बताया गया है कि रात करीब नौ बजे किसी ने वर्कशॉप से धुआं निकलते देखा तो उसकी सूचना आसिफ को दी। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई, मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
वर्कशॉप में आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल को दी गई। भीषण आग को देख आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। सूचना मिलते ही आसिफ भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर आयुध निर्माणी व मोदीनगर की दमकल गाड़ी पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वर्कशॉप में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। बताया जा रहा है कि आग में लाखों रुपये कीमत का सामान, वाहन जलकर खाक हो गये।