फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की एक गत्ता फैक्टरी में लगी आग, 20 करोड़ रुपये का माल जलकर राख

Sun, 21 Apr 2024 03:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आग लगने से 20 करोड़ रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। खाली प्लॉट में उग रही घास में आग लगने से फैक्टरी तक आग पहुंची।  
विज्ञापन
गत्ता फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गत्ता फैक्टरी में रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। करीब 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फैक्टरी की तीनों मंजिल में आग लगने से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। खाली प्लॉट में उग रही घास में आग लगने से फैक्टरी तक आग पहुंची।  

विज्ञापन


दिल्ली में वीरपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनकी ट्रॉनिका सिटी सेक्टर-1 में गत्ता फैक्टरी है। फैक्टरी तीन मंजिला है। रविवार दोपहर अचानक फैक्टरी में आग लग गई। कर्मचारी समय रहते फैक्टरी से बाहर आ गए। उन्होंने दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

साहिबाबाद, कोतवाली समेत अन्य फायर स्टेशनों से पानी के टैंकर मंगवाए। फैक्टरी मालिक वीरपाल ने बताया कि उनके पड़ोस में एक खाली प्लॉट है। खाली प्लॉट में घास उगी हुई थी। किसी ने घास में आग लगा दी। घास में लगी आग फैक्टरी तक पहुंच गई। वीरपाल ने बताया कि आग लगने से 20 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें