फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन मंजिला मकान में लगी आग

विज्ञापन
मकान में लगी आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खोड़ा। मधु विहार अहिल्या चौक के पास शनिवार रात करीब 10 बजे तीन मंजिला मकान में आग लग गई। समय रहते मकान में मौजूद व्यक्ति को मकान से बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाई। आग लगने से घर का सामान जल गया।
विज्ञापन


मधु विहार कॉलोनी में सुरेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनके मकान के नीचे वाली मंजिल में फोटो फ्रेम का कीमती सामान रखा था। शनिवार रात वह मकान में थे। अचानक नीचे वाली मंजिल में फोटो फ्रेम के समान में आग लग गई। नीचे वाली मंजिल से आग की लपटें निकलने लगीं। समय रहते वह मकान से बाहर आ गए। आसपास के लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। रात करीब 11:45 बजे आग पर काबू पाया गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है। आग लगने के दौरान आसपास के मकानों को भी सुरक्षा के तहत खाली कराया गया। करीब 10 पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। फोटो फ्रेम के समान से आग लगनी शुरू हुई थी। आग पूरी तरह बुझाने के बाद अन्य मकानों के लोग भी घरों के अंदर गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें