बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव हृदयपुर में शनिवार सुबह एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। औद्योगिक क्षेत्र के गांव हृदयपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार की रात में परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। तड़के करीब तीन बजे जब उसकी आंख खुली तो पत्नी दरवाजे के कुंदे में फंदा डालकर लटकी हुई थी। उसने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान गृह क्लेश का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।