घटना के दौरान परिवार के लोग फ्लैट में सो रहे थे, धुआं फैलने पर नींद से जाकर तुरंत शोर मचाया। सूचना मिलने पर वैशाली फायर स्टेशन से अग्निशमन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की सनराइज ग्रीन्स सोसायटी के एक फ्लैट में बुधवार सुबह आग लग गई। घटना के दौरान परिवार के लोग फ्लैट में सो रहे थे, धुआं फैलने पर नींद से जाकर तुरंत शोर मचाया। सूचना मिलने पर वैशाली फायर स्टेशन से अग्निशमन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान सोसायटी के लोगों ने भी अपने फायर फाइटिंग सिस्टम से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फ्लैट में आग लगने के बाद उसकी लपटे काफी तेजी से फैल रही थी। अग्निशमन कर्मियों ने सीढ़ी की मदद से होज पाइप फैलाकर करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया। नीचे वाले फ्लैट से आग लगकर ऊपर वाले फ्लैट तक पहुंच गई थी इस कारण वहां बालकनी में रखा सामान भी जल गया। सीएफओ के मुताबिक आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।