फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सादिकपुर में तीन झुग्गियों में लगी आग, कबाड़ जलकर राख

विज्ञापन
सादिकपुर स्थित झुग्गियों में लगी आग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजियाबाद। सादिकपुर में कबाड़ से भरी तीन झुग्गियों में आग लग गई। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लाेगों ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है।
घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र की है। सीएफओ ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक तीन झुग्गियों को आग ने चपेट में ले लिया था। आसपास कुल 40 झुग्गियां और हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे अन्य झुग्गियां जलने से बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि जो तीन झुग्गियां आग की चपेट में आईं, उनमें कबाड़ भरा हुआ था, जो जलकर राख हो गया है। ये झुग्गियां कुरबान अली नाम के व्यक्ति की हैं। वह नंदग्राम में ही रहता है।
बताया कि आग लगने का कारण शुरुआती जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसका पता लगाने के लिए टीम की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें