हत्यारोपी आरिफ पुत्र अनवार निवासी टंकी वाला मौहल्ला शाहजहांपुर किठौर मेरठ
- फोटो : 1
मसूरी/गाजियाबाद। मसूरी में मेरठ के गैंगस्टर गुलफाम की हत्या उधार दिए गए 500 रुपये वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में हुई। शराब के नशे में चचेरे भाई ने चाकू से वार कर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मेरठ के किठौर क्षेत्र में शाहजहांपुर में कुरेशियान मोहल्ला निवासी गुलफाम यहां मसूरी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड पर किराये के मकान में रहता था। सोमवार को वह भूड़गढ़ी इलाके में बंबे के पास सब्जी बेच रहा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई आरिफ वहां पहुंचा और खीरा मांगने लगा। गुलफाम ने खीरा देने से मना कर दिया और पहले 500 रुपये की उधारी चुकाने के लिए कहा। इससे गुस्साए आरिफ ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुलफाम खून बहने के कारण मौके पर ही बेसुध हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूड़गढ़ी बंबे के पास से उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक के बीच रिश्तेदारी भी थी। दोनों चचेरे भाई होने के साथ-साथ साढ़ू भी थे। संवाद