फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr Fire: दवा फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने पाया काबू

Mon, 17 Jun 2024 01:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)

सार

आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि बराबर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए बुलंदशहर के अलावा नोएडा-गाजियाबाद समेत आसपास से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवा फैक्टरी में रविवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर दमकल, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


आग ने बराबर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए बुलंदशहर के अलावा नोएडा-गाजियाबाद समेत आसपास से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। वहीं आसपास की फैक्टरियों को भी खाली कराना पड़ा। मौके पर एडीएम वित्त एंव राजस्व अभिषेक सिंह, एसडीएम रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह भी पहुंचे।

विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं, जबकि करीब पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। हालांकि, आग से कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें