ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में पॉलिथीन बनाने की फैक्टरी में शनिवार सुबह लगी पर काबू पा लिया गया है लेकिन बुझाने के लिए दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर हैं।
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में पॉलिथीन बनाने की फैक्टरी में शनिवार सुबह लगी पर काबू पा लिया गया है लेकिन बुझाने के लिए दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कल मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने लगातार आग फैलने पर जनपद के फायर स्टेशनों को अलर्ट किया। उन्होंने बताया कि आग को काबू करने का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक फैक्ट्री में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है। फैक्ट्री मालिक प्रकाश कुमार और अन्य उद्यमी आग को काबू करने में दमकल कर्मियों की मदद में जुटे हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में पैकेजिंग कंपनी में आग लगने के बाद अभी तक मेरठ, बागपत, नोएडा और गाजियाबाद से गाड़ियां मंगाई गई हैं। अभी आग पर पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया गया है। दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत से आसपास की फैक्टरियों को चारों तरफ से घर कर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। सूचना पर दमकल विभाग के एडीजी अमन शर्मा ने भी मौके का निरीक्षण किया है। इस बीच तेज हवा चलने से कंपनी में केमिकल के ड्रम तेज धमाके के साथ फट रहे हैं।
विज्ञापन
दमकल विभाग के कर्मी आग बुझाने में सुबह से लगे हुए हैं। आग के अधिक तापमान से दो फैक्टरी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लगातार तेज गति से हवा चलने से दोनों फैक्ट्रियों के गिरने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में नगर निगम के सेप्टिक टैंक की मदद से बिल्डिंग को ठंडा और आग बुझाने का काम शुरू किया गया है। अभी तक नगर निगम के दो सेप्टिक टैंक मौके पर बुलाए गए हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि बागपत, नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद से 17 गाड़ियों ने 100 से ज्यादा चक्कर लगाए हैं। नगर निगम से भी 10 टैंकर मंगाए गए हैं।