मोदीनगर। नगर के एक गांव में पड़ोसी ने नौ वर्षीय बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के गुमसुम रहने पर परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने बच्ची को विश्वास में लेकर पूछताछ की उसने आपबीती बताई। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा पांच की छात्रा है। बच्ची कई दिन से गुमसुम थी और खाना छोड़ दिया था। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने बताया दस दिन पूर्व गली में खेलते समय पड़ोस में रहने वाले अंकल उसे घर ले गए और वहां अश्लीलता की। रोने पर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी थी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।