फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आवासीय क्षेत्र में संचालित स्पीकर पैकेजिंग गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र की गुलाब वाटिका कॉलोनी में संचालित स्पीकर पैकेजिंग गोदाम में रविवार शाम अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने छह वाटर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। गोदाम संचालक दिल्ली के मौजपुर निवासी आसिफ उर्फ शाहरुख से दमकल की टीम ने गोदाम संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन



मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गुलाब वाटिका कॉलोनी निवासी विक्रांत के मकान की पहली मंजिल में आसिफ किराये पर स्पीकर पैकेजिंग गोदाम संचालित कर रहा था। यहां गाड़ियों में लगने वाले स्पीकर पैक करने का काम किया जाता था। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे आसिफ गोदाम बंद करके चला गया। करीब 5:15 बजे स्थानीय लोगों ने धुआं निकलता देख दमकल और पुलिस को इसकी सूचना दी। कॉलोनी में ही रहने वाले अंकुश जैन ने बताया कि देखते ही देखते आग भीषण हो गई। ऊंची लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं। वहीं आग का पता चलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के मकान में भी हल्का-फुल्का नुकसान बताया जा रहा है। सीएफओ ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब तीन घंटे में आग बुझाते हुए कूलिंग का काम किया गया। बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगने का अंदेशा है। फिलहाल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें