फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के बाद फाइल पास कराने पहुंचा ठेकेदार, नगरायुक्त ने भगाया

Sat, 20 May 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल - फोटो : Getty
विज्ञापन
ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद शनिवार को निगम पार्षद और अधिकारी नगरायुक्त से मिलने उनके आवास पर सुबह-सुबह ही पहुंच गए। इस बीच एक ठेकेदार भी पुरानी फाइलों पर हस्ताक्षर कराने चला आया।
विज्ञापन


इस पर नगरायुक्त का पारा चढ़ गया और उन्होंने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और बाहर का रास्ता दिखा दिया और कैंप कार्यालय पर सभी के लिए नो-एंट्री कर दी।
मामला शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे का है।

भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी समेत कई पार्षद और कर्मचारी यूनियन के नेता तबादले की सूचना पर नगरायुक्त अब्दुल समद से मिलने पहुंचे थे। पार्षद उनसे मिलकर बाहर निकले तो बगल में फाइलें दबाए पहले से इंतजार कर रहा एक ठेकेदार पहुंच गया और ट्रांसफर हो जाने के बावजूद फाइलों पर हस्ताक्षर कराकर पास करने का आग्रह किया।

इस पर नगरायुक्त भड़क गए और ठेकेदार को बाहर का रास्ता दिखा दिया। साथ ही अपने स्टाफ को भी फटकार लगाई। यही नहीं कर्मचारी नेता भी उल्टे पांव लौट गए।

चस्पा किए नगरायुक्त के तबादले के पर्चे
नगरायुक्त के ट्रांसफर की खबर अखबारों में प्रकाशित हुई तो सफाई कर्मचारियों ने उसी की कटिंग काटकर फोटोकापी करा ली और निगम मुख्यालय में जगह-जगह चस्पा कर दिए। पर्चे चस्पा करने वाले कर्मचारियों ने उस पर नीचे अपने नाम लिखकर नगरायुक्त के ट्रांसफर कराने का श्रेय लिया।
विज्ञापन


पर्चे पर लिखा है कि बीते दिनों वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किए गए आंदोलन की वजह से ही नगरायुक्त का ट्रांसफर हुआ। हालांकि नगरायुक्त अकेले आईएएस अफसर नहीं है जिनका शुक्रवार को तबादला हुआ है। उनके साथ 73 अन्य आईएएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें