फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा स्थल का आज होगा शिलान्यास

Sat, 20 May 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के लोगों को कैलाश मानसरोवर यात्रा स्थल का तोहफा जल्द ही मिलने वाला है। अर्थला के सामने जीटी रोड से सटी 8125 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित करने के बाद नगर निगम रविवार को यहां भूमि पूजन करेगा। रविवार से ही यहां बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


महापौर अशु वर्मा के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, जिले के पांचों विधायक, पार्षद समेत कई वीवीआईपी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए नगर निगम ने करीब चार हजार कार्ड छपवाकर अतिथियों को न्योता भेजा है।

शनिवार को दिन भर निगम के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। रविवार सुबह 9 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा स्थल का भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा। दूसरी ओर, नगर निगम ने यह लैंड शासन को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें