फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में सास-बहू का 'फैसला': केस की पैरवी के दौरान पहले दोनों में हुई कहासुनी, देखते ही देखते होने लगी मारपीट

Mon, 06 May 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराया। किसी ने मामले की सूचना कचहरी परिसर स्थित पुलिस चौकी पर दे दी। इससे मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार न्यायालय में तलाक के मुकदमे की पैरवी के लिए सास-बहू में मारपीट हो गई। परिसर में मौजूद लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव किया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को देख दोनों पक्ष कचहरी परिसर से खिसक लिए। बाद में पति ने अपने वकील के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के मोबाइल फोन पर संपर्क किया लेकिन महिला ने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अंकुर विहार निवासी महिला का ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा है। सोमवार को कचहरी परिसर में वह तारीख पर आई थी। महिला का पति भी अपनी मां के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए आया था। इसी दौरान महिला और उसकी सास के बीच कहा सुनी होने के साथ ही दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह से दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराया। किसी ने मामले की सूचना कचहरी परिसर स्थित पुलिस चौकी पर दे दी। इससे मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस देख दोनों पक्ष कचहरी परिसर से निकल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें