नगर के रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की खाता धारक महिला के फिक्स डिपाजिट की अवधि पूर्ण होने के बाद खाते से रकम गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए महिला को बैंक द्वारा रकम नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर के पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक आनंद कुमार को दिए ज्ञापन मे अंबावता किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि कुसुम नाम की महिला का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उन्होंने दो वर्ष के लिए दो लाख की एफडी कराई थी। समय पूरा होने पर जब वह अपने बैंक खाते से पैसे निकालने गई तो खाते में पैसे नहीं थे। इससे वह हैरान हो गई और उन्होंने बैंक मैनेजर से शिकायत की।