फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान न दे किसी को ऐसा बाप: चार साल की बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला, दुकान से सामान लाने में कर दी थी देर

Thu, 29 Sep 2022 08:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

जिलाधिकारी की अनुमति पर पुलिस ने गुरुवार को शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में दो दिन पहले चार साल की बच्ची को जमीन पर पटकर पिता ने हत्या कर दी। परिजनों ने बच्ची के शव को गांव में नहर के पास जमीन में दफना दिया। वहीं बुधवार को बच्ची की मां ने कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं जिलाधिकारी की अनुमति पर पुलिस ने गुरुवार को शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

खुर्जा के मुंडाखेड़ा निवासी नीतू ने बताया कि उसके पति सुखबीर को शराब पीने की लत्त है। मंगलवार शाम को वह शराब के नशे में घर आया था। शाम को उसने 20 रुपये देकर उसकी चार साल की बेटी विनिता को मोहल्ले में स्थित दुकान से सामान लेने के लिए भेज दिया। विनिता को सामान लेकर आने में समय लग गया। इस बात पर सुखबीर गुस्सा हो गया। घर में आते ही सुखबीर ने बच्ची विनिता को पीटना शुरू कर दिया। नीतू ने बचाव किया, लेकिन सुखबीर उसको पीटता रहा। तभी सुखबिर ने बच्ची को जमीन पर जोर से पटका और वह बेहोश हो गई। 

नीतू उसके नजदीकि निजी चिकित्सक के पास लेकर गई, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद गांव के सभी लोग घर पर जमा हो गए। परिजनों ने बच्ची के शव को गांव में स्थित नहर के पास जमीन में दफना दिया। इस मामले में बच्ची के मामा ने पिता पर हत्या पर आरोप लगाया। इसके बाद बुधवार को बच्ची की मां अपने मायके पक्ष के साथ खुर्जा कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुरुवार सुबह आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस की रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट के आने शव को निकालने की अनुमति दी गई। एसडीएम के नेतृत्व में मामले की जांच कराई जा रही है। - सीपी सिंह, जिलाधिकारी
    
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुखबीर के खिलाफ लापरवाही के चलते हुई मौत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अनुमति के बाद शव को जमीन से निकाला गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - दिलीप सिंह, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें