फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी पिता का पाप: पांच साल से बाप कर रहा था नाबालिग बेटियों संग दुष्कर्म, मां नहीं मैडम ने दिया दोनों का साथ

Sun, 01 Oct 2023 08:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

महिला ने अपने पति का विरोध किया तो वह कुछ समय ठीक चलता, लेकिन फिर दोबारा ऐसा करने लगता था। बेटियों ने पिता से कहा कि अपनी मैडम को हम यह बात बतायेंगे। पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, पिता की धमकी से दोनों डर गईं।
विज्ञापन
पांच साल से बाप कर रहा था नाबालिग बेटियों संग दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादनगर में पिता द्वारा दो नाबलिग बेटियों के साथ पांच साल से दुष्कर्म करने का मामले का सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी बेटियों व अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। डीसीपी ग्रामीण जोन को फोन पर मिली शिकायत के बाद राज खुला।

विज्ञापन

एक 14 तो दूसरी 16 की है पीड़िता
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति व उसकी पत्नी मजदूरी करते हैं, परिवार में एक बेटी चौदह और दूसरी सोलह वर्ष की है। चौदह वर्ष की बेटी कक्षा सात व सोलह वर्ष की बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। व्यक्ति का काम नहीं लगने पर वह घर पर ही रहा था, उसकी पत्नी मजदूरी करने जा रही थी। 

मां ने पूछा तो बेटियों के निकल गए आंसू
पिता के साथ दोनों बहने घर पर रहती थीं। दोनों काफी समय से चुपचाप अकेले बैठी रहती थीं। मां ने उदास रहने का कारण पूछा तो बेटियों के आंसू निकल पड़े। बताया कि जब आप काम पर चली जाती हो तो पापा हमारे साथ गंदा काम करते हैं। यह बहुत समय से चल रहा है। 

घटना के बाद दोनों हो गईं पढ़ाई में कमजोर
महिला ने अपने पति का विरोध किया तो वह कुछ समय ठीक चलता, लेकिन फिर दोबारा ऐसा करने लगता था। बेटियों ने पिता से कहा कि अपनी मैडम को हम यह बात बतायेंगे। पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, पिता की धमकी से दोनों डर गईं। दोनों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। दोनों पढ़ाई में कमजोर होती चली गईं, कम अंक आने पर मैडम को छात्राओं ने आपबीती बताई। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने लिया एक्शन
यह बात सुनकर मैडल के होश उड़ गये। डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव ने बताया कि करीब तीन दिन पहले किसी ने सूचना दी कि एक स्कूल की दो बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, उन्होंने इसकी सूचना पिंक बूथ प्रभारी महिला दरोगा को दी। मामला जांच में सही पाया गया। पुलिस ने अपनी बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें