फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पुलिसकर्मियों ने युवती पर संबंध बनाने का बनाया दबाव, मंगेतर को मारा थप्पड़...एक हजार रुपये वसूले

Sun, 01 Oct 2023 11:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मामले में युवती ने नगर कोतवाली में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी सिटी का कहना मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दो पुलिसकर्मियों की शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां युवती और उसके मंगेतर के साथ पुलिस ने अभद्रता की। पुलिसकर्मी यहीं पर न रुके, दोनों से रुपये मांगे और युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की और दोनों को छोड़ने के एवज में एक हजार रुपये ले लिए। पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती और उसके मंगेतर से नगर कोतवाली क्षेत्र में पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मी समेत एक अन्य व्यक्ति ने धमकाते हुए रुपये मांगे और संबंध बनाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी में युवती के मंगेतर के थप्पड़ मारा और एक हजार रुपये पेटीएम भी कराए। मामले में युवती ने नगर कोतवाली में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी सिटी का कहना मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड के खिलाफ डिप्टी कमांडेंट को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें