फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: एक साल की बेटी के साथ फंदे पर लटका पिता, पत्नी से हुआ था विवाद

Fri, 25 Feb 2022 01:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के विजय नगर में एक पिता ने अपनी एक साल की बेटी के साथ फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में एक पिता अपनी एक साल की बेटी के साथ फंदे पर झूल गया। इससे दोनों की मौत हो गई है। घटना विजय नगर के अकबरपुर इलाके की है। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक अमित चौहान और उसकी पत्नी के बीच देर रात विवाद हो गया था। इसके बाद अमित अपनी एक साल की बेटी के साथ सोने के लिए एक कमरे में चला गया और उसकी पत्नी शिवानी दूसरे कमरे में सो गई। शिवानी का कहना है कि गुरुवार सुबह जब वह उठी तो एक ही रस्सी से बने फंदों पर बेटी और पति लटके हुए थे। आनन-फानन में उसने आसपास के लोगों को बुलाया और फिर पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें