कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन को 100 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है। जितने दिनों से किसान आंदोलन सीमाओं पर चल रहा है उतने दिनों से दिल्ली की सिंघु, टीकरी और गाजीपुर सीमाएं पुलिस ने बंद कर रखी हैं। हालांकि मंगलवार को गाजीपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले लोगों को पुलिस के एक कदम से राहत जरूर मिली थी लेकिन पुलिस ने दोबारा स्थिति पहले जैसी कर दी।
दरअसल दिल्ली पुलिस ने आज गाजीपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली सभी बंद लेनों में से एक लेन खोल दी थी जिसे दोपहर बाद फिर बंद कर दिया। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता पुलिस ने 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद बंद किया था। गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले रास्ते पर किसान अब भी बैठे हैं।
आज इस रास्ते के खुलने से दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। वहीं बीते तीन महीनों की तरह आज भी दिल्ली के सिंघु, टीकरी, पियाऊ मनियारी, झरोडा, धांसा बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर(एक लेन छोड़कर) पूरी तरह से बंद हैं।