फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसानों ने सिर मुंडवाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी में बिल्डर के खिलाफ धरना दे रहे किसानों ने सोमवार को सिर मुंडवाकर विरोध जताया। किसानों ने अधिकारियों व बिल्डर पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आठ फीसदी जमीन की मांग को लेकर किसान सवा महीने से वेव सिटी में धरना दे रहे हैं। सोमवार को बड़ी तादाद में किसान धरनास्थल पर पहुंचे और मुंडन कराकर विरोध जताया। किसान सेना के अध्यक्ष अवनीत पंवार ने बताया कि किसानों की मांग पूरी नहीं हुई है। इसलिए विरोध स्वरूप मुंडन कराया गया। 10 मई को किसान पिंडदान करके अपना विरोध जताएंगे। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गाजियाबाद पुलिस और जिलाधिकारी को भी ट्वीट कर अपनी समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर अनुज चौधरी, गुड्डू मुखिया, सतीश त्यागी, अमित चौधरी, राजवीर चौधरी, सोनू चौधरी, लाल चौधरी, देवेंद्र शर्मा, प्रमोद चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें