फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाद के चलते परिवार को पीटा, पिता-पुत्र समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर तीन के प्लॉट नंबर 620 निवासी महेश कुमार वर्मा के घर में घुसकर करीब 20-25 लोगों ने परिवार से मारपीट की। पिटाई करने वाले पक्ष के जगनारायण और उनके बेटे अंकित यादव व दिनेश के खिलाफ पुलिस ने नामजद प्राथमिकी 23 दिसंबर को दर्ज की। हमले में पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 2024 में आरोपी पक्ष ने पीड़ित के मकान की अवैध रजिस्टरी की थी। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तभी से रंजिश के चलते 21 दिसंबर को आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस पर भी पीड़ित पक्ष ने घर से निकालने व सुनवाई न करने का आरोप लगाया गया है।

दर्ज मामले में महेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिल्डर जगनारायण यादव ने 13 नवंबर 2024 को उनके मकान की रजिस्टरी धोखाधड़ी कर अपने बेटे अंकित यादव के नाम कर दी।
विज्ञापन

इसके एवज में उन्हें कोई रकम भी नहीं दी गई। फरवरी 2025 में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कौशांबी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके अलावा कोर्ट में भी वाद दायर किया। इस वजह से आरोपी उन्हें जबरन घर से निकालना चाहते हैं। बताया कि 21 नवंबर की शाम करीब पांच बजे जगनारायण यादव, अंकित यादव, अजीत यादव अपने 10-15 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोपी लाठी डंडे, तमंचे, लोहे की रोड व गेट काटने का ग्रेन्डर लेकर घर में दाखिल हुए। आरोपियों ने मारपीट की।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मकान का विवाद है। शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। थाना पुलिस लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें