फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति व जेठ पर चाकू से हमले का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र स्थित भारत नगर निवासी शहजादी ने अपने पति जहीर और जेठ सलीम और भतीजे शाहजेब पर मारपीट करने और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। विवाद 21 दिसंबर की रात का है और 22 दिसंबर की रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह उनके पति जहीर, जेठ और उसके बेटे ने उनसे गाली गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जेठ ने चाकू से उन पर हमला करके घायल कर दिया। इसके बाद धमकी भी दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला से पूर्व में भी विवाद की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें