फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मनाली घूमने गए फैक्टरी मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शारदीय नवरात्र पर माता रानी के धामों की यात्रा पर गए शहर के युवक की मनाली में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान आंबेडकर रोड स्थित प्राणगढ़ी निवासी प्रशांत गौतम (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद हरिदत्त जाटव ने बताया कि उनका बेटा प्रशांत गौतम दादरी स्थित एक स्टील फैक्टरी में मैनेजर के पद पर था। 7 अक्तूबर को वह चार-पांच साथियों के साथ टूरिस्ट बस से नवरात्र के मौके पर माता के सभी धामों की यात्रा पर निकला था।
बुधवार शाम टूरिस्ट बस मनाली में रुकी थी। वहां से प्रशांत और उसका दोस्त दौलतपुरा निवासी अंकित कुमार किराये की स्कूटी लेकर पहाड़ पर घूमने निकले। दोनों अटल टनल से होकर जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। अंकित के पैर में फ्रैक्चर है और शरीर पर गंभीर चोटें हैं, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मनाली में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह हिंडन श्मशान घाट पर किया जाएगा।
चार दिन पहले ही इंदरगढ़ी निवासी 11वीं के छात्र रुद्र की भी मनाली में फोटो खिंचवाते समय पहाड़ी से पैर फिसलने से खाई में गिरकर मौत हो गई थी। चार दिन के भीतर मनाली में जनपद के दो युवकों की मौत और एक के गंभीर घायल होने से परिजनों में शोक है।


रिश्ता तय था, जल्द होनी थी शादी
पिता ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा निशांत मंत्रालय में नौकरी करता है, जबकि छोटा प्रशांत फैक्टरी में मैनेजर था। कुछ दिन पहले ही प्रशांत का रिश्ता तय हुआ था और जल्द ही शादी होने वाली थी। उन्होंने कहा कि जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजना था, आज उसके शव पर कफन डालना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें