फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर बुजुर्ग और बेटे पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर में देर रात पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक 74 वर्षीय बुजुर्ग और उनके बेटे पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवेकानंद नगर स्थित शनि मंदिर के पास रहने वाले सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि 8 और 9 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12 बजे पड़ोस के मकान में रहने वाले संतोष, अमन और उनके 10-12 साथी घर के बिल्कुल पास पटाखे फोड़ रहे थे। आरोपी लोहे की नाल में गंधक व पोटाश भरकर तेज धमाके कर रहे थे, जिससे जलते हुए पटाखे और धुआं घर के अंदर तक आ रहा था।
उनके 74 वर्षीय पिता ओमप्रकाश ने जब देर रात का हवाला देते हुए उन्हें पटाखे फोड़ने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सुधीर को भी आरोपियों ने घेरकर लात-घूंसों, डंडों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। हमले में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावर झूठे केस में फंसाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में एसीपी अभय डागा ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें