फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 1.600 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान हिंद नगर जंगल के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजकर 35 मिनट पर उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार गौतम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर थे। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के पास रेलवे लाइन की तरफ जा रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर हड़बड़ाकर पीछे मुड़ने लगा, जिसे पुलिस बल ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम हर्ष निवासी दौलतपुरा बताया। इस संबंध में एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि आरोपी के पास से कुल 1 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। पुलिस इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें