फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सांप के काटने से आठवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। राधेश्याम विहार फेस- 5 में मंगलवार सुबह सांप के काटने से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत हो गई। मृतक अपने दिव्यांग माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

राधेश्याम विहार फेस- 5 निवासी विशाल शर्मा व उनकी पत्नी पूनम दिव्यांग हैं। उनका पुत्र रुद्र शर्मा (15) आठवीं कक्षा का छात्र था। सोमवार रात रुद्र शर्मा बरामदे में चारपाई पर सो गए। सुबह चार बजे उनके हाथ पर सांप लिपट गया। हाथ पर सांप लिपटा देख उनकी चीख निकल गई। कॉलोनी में आसपास रहने वाले मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह हाथ से सांप को अलग किया।

पांच घंटे झाड़-फूंक में लगे रहे परिजन

छात्र रुद्र शर्मा को सांप डसने के बाद कॉलोनी के लोग एक झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति के पास ले गए। सुबह चार बजे से आठ बजे तक झाड़-फूंक करने में ही लगे रहे। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां रुद्र शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें