फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी राजदूत ने रिलायंस के नाम पर खोलीं पांच कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पांच दिन की रिमांड मंजूर होने पर पहले दिन फर्जी राजदूत हर्षवर्धन जैन ने एसटीएफ और कविनगर पुलिस पूछताछ में पांच अन्य कंपनियों के नाम उजागर किए हैं। ये कंपनियां रिलायंस और धीरू भाई अंबानी ग्रुप के नाम से काफी मिलती जुलती हैं। दोनों टीमों ने हर्षवर्धन जैन से करीब 50 सवाल किए।
विज्ञापन

एसटीएफ और कविनगर पुलिस पूछताछ में हर्षवर्धन ने बताया कि विदेशों में जिस तरह की कंपनियों से नाम उनसे मांगे जाते थे, उसी पेटेंट की अपने नाम से कंपनी पंजीकृत कराकर बेच देता था।
उसने कई देशों के लोगों से अपने संपर्क होने की बात भी स्वीकार की है। बताया कि हाल ही में उन्होंने अलग-अलग देशों को रिलायंस के नाम से मिलती-जुलते नाम की कंपनियां भी बनाई हैं।
विज्ञापन

इनमें रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप पीएलसी, रिलायंस बिग पिक्चर्स, रिलायंस कैपिटल लिमिटेड, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट लिमिटेड और हिंदुस्तान फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड शामिल हैं। हर्षवर्धन ने कंपनियों के कॉपी राइट का उल्लंघन करने की बात स्वीकार की है। साथ ही कुछ लोगों से काम कराने की एवज में रुपये लेने की भी बात स्वीकार की है।
जैसे विदेशों में छात्र-छात्राओं का दाखिला कराना, भारतीय उच्चाधिकारियों से मुलाकात करानी, विदेशों में भारत के खाद्य पदार्थ की मांग और उसमें व्यापार करने की उम्मीद रखने की बात भी टीम से साझा की है।
टीम के मुताबिक उन्होंने करीब 50 सवाल हर्षवर्धन से पूछे, इनमें से अधिकांश सवालों के जवाब को वह नकारता रहा। राजनयिक वाहनों की नंबर प्लेट कहां से बनवाई और क्यों बनवाई इस सवाल पर उसने कहा कि ऐसी नंबर प्लेट बनाने पर सजा नहीं है, जुर्माना लगता है आप भी जुर्माना लगा दो, इसमें कौन से कानून का उल्लंघन किया है।
हथियार डीलर अदनान खरगोशी, चंद्रास्वामी और एहसान अली सैय्यद से संबंध की बाबत उसने कोई जानकारी नहीं दी। बताया कि किसी से जान पहचान होना कोई गलत बात नहीं है। उसने एहसान से परिचय होने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें