फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खुले नाले में गिरा ई- रिक्शा, चालक घायल

विज्ञापन
सुदामापुरी मार्ग स्थित नाले में गिरी ई रिक्शा।
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर हनुमानपुरी कॉलोनी स्थित खुले नाले में एक ई-रिक्शा गिर गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक और ई-रिक्शा को बाहर निकाला। रेलवे लाइन से सटे हनुमानपुरी कॉलोनी मार्ग पर खुला नाला है। इस मार्ग पर डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी और डॉ. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल और दयावती मोदी पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालय है। यहां कई हजार छात्र-छात्राओं, शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा कॉलोनीवासियों की आवाजाही होती है। यहां बनी सड़क बेहद जर्जर अवस्था में है। शनिवार को यहां एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। राहगीरों चालक और ई-रिक्शा को किसी तरह नाले से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में यात्री नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन विनोद वैशाली ने बताया कि हनुमानपुरी मार्ग के पुनर्निर्माण और नाले के किनारे दीवार का टेंडर हो चुका है। शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें