फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोवंश के अवशेष मिले, बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क के समीप एक गली स्थित कूड़ा स्थल प र बोरे में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन पार्क के समीप स्थित एक गली में कूड़ा स्थल के पास शुक्रवार रात एक बोरा पड़ा हुआ था। बोरे को कुत्ते इधर उधर खीच रहे थे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होने गोवंश का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने अवशेष गड्ढे में दबवा दिए। बजरंग दल के नेता मधुर नेहरा, शुभम शर्मा, आकाश अरोड़ा, विनीत बंसल, कपिल ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें