फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई हो रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दो बार समायोजन होने के बाद भी नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी का निराकरण नहीं हो सका है। हालात यह हैं कि अभी भी 18 स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं, तो चार स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं हैं। यहां दूसरे स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

इस बारे में प्राथमिक शिक्षक संघ नगर क्षेत्र के जिला अध्यक्ष अमित गोस्वामी का कहना है कि जिले में एक बार स्वैच्छिक और दूसरी बार विभागीय स्थानातंरण हो चुके हैं लेकिन अभी तक नगर क्षेत्र में कोई सुधार नहीं हुआ। यहां के 18 स्कूलों में केवल एक शिक्षक हैं। इन शिक्षकों की ड्यूटी कभी प्रशिक्षण, कभी चुनाव तो कभी किसी अन्य कार्य में लगने पर पढ़ाई बाधित होती है। इसके साथ ही चार स्कूल प्राथमिक विद्यालय शहीद नगर-दो, प्राथमिक विद्यालय घुकना, प्राथमिक विद्यालय कैला जनरल-दो और प्राथमिक विद्यालय सिहानी गेट में एक भी शिक्षक नहीं है। कैला स्कूल में इस्लामनगर स्कूल, शहीदपुर में भोजपुर और सिहानी गेट में बयाना गेट स्कूल से शिक्षक लगाए गए हैं। नगर क्षेत्र में सालों से न नियुक्ति हुई है और न ही समायोजन करके शिक्षक बढ़ाए गए हैं। सरकार और शासन को बच्चों की पढ़ाई की कोई चिंता नहीं है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि दो बार समायोजन हो चुका है। अब शिक्षक मतदाता सूची बनाने का कार्य कर रहे हैं, इसलिए तीसरी बार होने वाला समायोजन रुक गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव का कहना है कि समायोजन होते ही शिक्षक भेजे जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र से शिक्षकों को नगर क्षेत्र में समायोजित किया जा सकता है। उनका कहना है कि शिक्षकविहीन कोई स्कूल नहीं है। सभी में शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें